Sunday, April 26, 2026
34.7 C
Bhopal

भोपाल के शाहपुरा में 5 स्ट्रीट डॉग्स को जहर खिलाया

भोपाल के शाहपुरा स्थित लक्ष्मी परिसर में घूमने वाले पांच स्ट्रीट डॉग्स को जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। रहवासियों ने अज्ञात लोगों पर जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए शाहपुरा थाने में शिकायत की है। इसके बाद पुलिस भी सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों को पकड़ने में जुटी है।

स्ट्रीट डॉग्स की मौत से रहवासियों में नाराजगी है। कॉलोनी निवासी और पशु प्रेमी बिंदू रमाकांत पांडे ने बताया, कॉलोनी के रहवासी स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल करते हैं, लेकिन जब यहां स्ट्रीट डॉग्स नहीं दिखे तो उनकी तलाश शुरू की। पास में एक सुनसान ग्राउंड में पांच स्ट्रीट डॉग्स 5 बेहोशी की हालत में पड़े मिले थे। तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने कुत्तों की मौत की वजह जहर बताई। मामला चार दिन पुराना है, लेकिन गुरुवार को सामने आया।

दो डॉग्स को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे थे रहवासी पांच में से 2 डॉग्स को लेकर रहवासी अरेरा कॉलोनी स्थित डॉ. अरविंद निगम के अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉ. निगम ने बताया कि 25 जनवरी की सुबह रहवासी दो डॉग्स लेकर आए थे। उनका इलाज किया गया, लेकिन शाम तक उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई। दोनों डॉग्स के अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिए थे। उनकी मौत की वजह किसी जहरीले पदार्थ खाने से हुई है। ये खुद खाया और किसी ने खिलाया, यह जांच काा विषय है।

छोटे पप्पी का शव भी मिला रहवासियों का कहना है कि आसामाजिक तत्वों ने एक पप्पी समेत पांच डॉग्स को जहर दिया है। दरअसल, वे हर रोज डॉग्स को खाना देते थे, लेकिन 25 जनवरी को जब वे कॉलोनी में नहीं दिखे तो लोगों ने ढूंढना शुरू किया। पास के ग्राउंड में पप्पी समेत दो डॉग्स मृत अवस्था में पड़े मिले थे। वहीं, दो की धड़कन चल रही थी। जिन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस मामले में गुरुवार को रहवासियों ने फिर से पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत की।

टीआई बोले-जांच करवा रहे मामले में शिकायत के बाद शाहपुरा थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह ठाकुर ने जांच शुरू करवाई है। उनका कहना है कि शिकातय के बाद जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रहे हैं। जांच के बाद ही मामला साफ हो सकेगा।

Hot this week

पत्नी से गाली-गलौज का विरोध करने पर साथी कर्मचारी की हत्या

​जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के नया गांव में मामूली...

भोपाल पुलिस का ‘मिडनाइट स्ट्राइक’: एक रात में 362 अपराधी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था कायम करने और खौफ...

आईपीएल मैच पर सट्टा खिलाते 5 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेन-देन उजागर

​इंदौर। शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

इंदौर: पहली मंजिल से गिरी मासूम, इलाज के दौरान मौत

​इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर...

सरेराह कार रोककर दंपती और मासूम से बदसलूकी, बदमाश फरार

​इंदौर | कार्यालय संवाददाता शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र...

Topics

ऐशबाग: 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार में मचा कोहराम

​भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित अमन कॉलोनी...

भोपाल: मुनाफा कमाने का झांसा देकर युवक से 32 लाख हड़पे, केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में जिम व्यवसाय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img