Wednesday, February 11, 2026
21.1 C
Bhopal

भोपाल में 3 छात्राओं पर कटर से हमला

भोपाल में एक सिरफिरे बाइक सवार ने अयोध्या नगर और पिपलानी इलाके में तीन छात्राओं पर कटर से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक को मामूली चोट लगी है। घटना गुरुवार देर रात की है।

शुक्रवार को पिपलानी और अयोध्या नगर पुलिस ने अलग-अलग FIR दर्ज की हैं। आरोपी की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों थानों की पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

एसीपी अदिति भावसार ने बताया कि 21 वर्षीय पीड़िता पिपलानी इलाके में रहती है और एक निजी कॉलेज की छात्रा है। रात करीब 11 बजे वह घर के पास टहल रही थी।

इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार युवक से उसकी बहस हो गई। इसके बाद आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार से उसके पैर पर हमला किया और मौके से फरार हो गया।

चेहरे पर रुमाल बांधे था आरोपी आरोपी ने अपना चेहरा रुमाल से ढक रखा था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस को आरोपी की कोई स्पष्ट तस्वीर नहीं मिली है। इसी इलाके में आरोपी ने एक अन्य युवती पर भी हमला किया, हालांकि उसे बेहद मामूली चोट आई है।

नाक पर वार कर फरार हुआ आरोपी अयोध्या नगर थाना प्रभारी टीआई महेश लिल्लारे ने बताया कि 20 वर्षीय पीड़िता अयोध्या बाइपास स्थित एक कॉलोनी में रहती है और वह भी एक निजी कॉलेज की छात्रा है। गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी। तभी अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसके सामने बाइक रोकी, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार से युवती पर हमला कर दिया। बचाव के दौरान वह झुक गई, लेकिन उसकी नाक पर चोट लग गई। मेडिकल परीक्षण के बाद शुक्रवार सुबह अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

Topics

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img