Saturday, October 17, 2026
25.1 C
Bhopal

सराफा बाजार में नाबालिग के साथ छेड़छाड़

इंदौर के सराफा इलाके के अटाला बाजार में शुक्रवार को एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। घटना के बाद हिंदूवादी मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस दुकानदार को पकड़कर सराफा थाने ले गई।

मामला अटाला बाजार स्थित प्रभात हेरीटेज के पास का है। जानकारी मिलने के बाद बजरंगी समूह के लोग घटनास्थल पहुंचे, उन्होंने युवक को पकड़ा और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर आरोपी को हिरासत में लिया।

बताया गया है कि आरोपी दुकानदार ने पहले भी लड़की पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इलाके में पहले भी इसी तरह की छेड़छाड़ की घटनाएं हो चुकी हैं और सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं।

फुटपाथ पर लगने वाली दुकानों से परेशानी

हिंदूवादी का आरोप है कि अटाला बाजार में अधिकांश दुकानें विशेष समूह के लोगों द्वारा लगाई जाती हैं, जिन्हें नगर निगम से अनुमति मिल जाती है। आरोप है कि इन दुकानदारों द्वारा हिंदू महिलाओं को निशाना बनाया जाता है।

Hot this week

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

Topics

विदिशा: मेमू ट्रेन से 10 लाख चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 9.45 लाख का सामान बरामद

​विदिशा: गंजबासौदा स्टेशन पर मेमू ट्रेन में यात्री के ऊपर...

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.70 लाख और रिचार्ज के दौरान खाते से उड़े 51 हजार

​इंदौर: शहर में ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े मामले सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img