Wednesday, February 11, 2026
17.1 C
Bhopal

शादी के 8 दिन बाद दुल्हन भागी

उज्जैन के भाटपचलाना इलाके में शादी के नाम पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। एक किसान से 1.40 लाख रुपए लेकर शादी तय की गई, लेकिन शादी के आठ दिन बाद ही दुल्हन भागने की कोशिश करने लगी। दूल्हे ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक फरार है।

यह घटना मसवाडिय़ाधार गांव के रहने वाले 30 वर्षीय दिलीप पिता रणछोड़ खुंडिया के साथ हुई। दिलीप विवाह योग्य युवती की तलाश में थे। इसी दौरान कुछ परिचितों के माध्यम से गजनीखेड़ी के चामुंडामाता मंदिर में उनकी मुलाकात खाचरौद के मुकेश, बिरलाग्राम के लखन और भोपाल निवासी पायल से हुई।

1.40 लाख रुपए में तय हुई थी शादी, 90 हजार पहले लिए गए

यहां दिलीप की शादी 22 वर्षीय पायल से 1 लाख 40 हजार रुपए में तय की गई। इसमें से 90 हजार रुपए पहले ही ले लिए गए थे, जबकि शेष रकम 8-10 दिन बाद देना तय हुआ था। जानकारी के अनुसार, पायल मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली है और वर्तमान में भोपाल में अपने चाचा के यहां रह रही थी। दलालों ने युवक की शादी न होने की मजबूरी का फायदा उठाकर यह सौदा तय कराया था।

20 जनवरी को गजनीखेड़ी मंदिर में माला पहनाकर शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन युवक के घर पहुंची। शादी के आठवें दिन यानी 29 जनवरी को वह घर से भागने की कोशिश करने लगी। युवक दिलीप ने उसे देख लिया और समझदारी दिखाते हुए दलाल को बुलाने के बहाने मौके पर बुलाया। इसके बाद दिलीप ने दुल्हन और दलाल को पकड़कर थाने पहुंचाया।

भोपाल से पकड़ा गया जुनेद उर्फ अमन

पुलिस ने बताया कि इस मामले में खाचरौद के मुकेश, राजस्थान निवासी जुनेद उर्फ अमन और लखन नामक आरोपी शामिल हैं। पुलिस ने मुकेश और जुनेद को गिरफ्तार कर लिया है। जुनेद को भोपाल से पकड़ा गया। हालांकि, खाचरौद का रहने वाला लखन अभी भी फरार है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी के अनुसार, ठगी करने वाले तीनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hot this week

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

बाइक सवार बदमाश 4 लाख का ज्वार और पैसों से भरा बैग लेकर भागे

मुरैना में चोरी व लूटपाट की घटनाएं थमने का...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

पति से विवाद हुआ तो पत्नी ने घर में रखे गांजे के पैकेट का वीडियो पुलिस को भेज दिया

इंदौर। अकाउंटेंट महिला ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

Topics

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...

50 लाख की अवैध शराब बरामद दो आरोपी गिरफतार

नरसिंहपुर पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा...

बाउंसर की चाकू मारकर हत्या

विजयनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक...

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img