Thursday, February 12, 2026
23.1 C
Bhopal

हिंदू उत्सव समिति का सनातनी सदस्यता अभियान 2 फरवरी से

नगर में सनातन संस्कृति, परंपरा और हिंदू उत्सवों के संरक्षण-संवर्धन के उद्देश्य से सक्रिय हिंदू उत्सव समिति (रजि. 63) भोपाल द्वारा 2 फरवरी से सनातनी सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का शुभारंभ रविवार को सुबह 11 बजे दुर्गा मंदिर, पटेल नगर भारत टॉकीज परिसर में होगा।

समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत एक वर्ष में एक लाख नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भोपाल के हर वार्ड, हर बस्ती और हर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा बल समिति का उद्देश्य अधिक से अधिक सनातनी नागरिकों को संगठन से जोड़कर सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों को संगठित व सशक्त बनाना है। सदस्यता के माध्यम से शहर में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और सेवा भाव को नई दिशा देने का प्रयास किया जाएगा।

सदस्यता के लिए ये दस्तावेज जरूरी सदस्यता लेने के इच्छुक लोगों को दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी (जिस पर स्वयं का मोबाइल नंबर लिखा हो) साथ लाना अनिवार्य होगा। सदस्यता शुल्क 700 रुपए निर्धारित किया गया है। शुल्क जमा करने पर व्यक्ति समिति का सक्रिय आजीवन सदस्य बन सकेगा।

Hot this week

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

करेंसी एक्सचेंज के नाम पर ठगी , नासिक के जालसाज ने भोपाल की युवती से ऐंठे 2.92 लाख

​राजधानी के गांधी नगर इलाके में करेंसी एक्सचेंज के...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...

इंदौर में फैक्ट्री मजदूर की गला रेतकर हत्या, रेलवे पटरी के पास मिला शव

​इंदौर | शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार...

चेन्नई एयरपोर्ट पर स्टोर खोलने के नाम पर स्टार्टअप महिला से 66 लाख की ठगी

​बड़ी कार्रवाई: 'विदवेदा' कंपनी के डायरेक्टर पर क्राइम ब्रांच...

नाबालिग को खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाला मां का प्रेमी गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में करीब पांच...

ऐशबाग पुलिस ने दबोचा 5 हजारी इनामी बदमाश, पिस्टल और कारतूस बरामद

राजधानी की ऐशबाग थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img