Friday, April 24, 2026
31.9 C
Bhopal

सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर दिनदहाड़े चोरी

ग्वालियर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई। घटना के समय इंजीनियर घर में लैपटॉप पर काम कर रही थीं, जबकि कामवाली बाई सफाई कर रही थी। इसी दौरान बेडरूम की ड्रेसिंग टेबल की दराज से किसी ने उनका बैग उठा लिया।

कुछ देर बाद जब इंजीनियर को बैग की जरूरत पड़ी, तो वह कमरे में पहुंचीं, लेकिन बैग वहां नहीं था। यह घटना शनिवार सुबह गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नौकरानी से पूछताछ की।

इसके बाद जब सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, तो एक अन्य महिला चुपचाप घर में आती-जाती नजर आई। पुलिस अब इस संदिग्ध महिला की तलाश में जुटी हुई है।

दरअसल यह मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की सीताराम कॉलोनी में रहने वाले आकाश भार्गव के घर का है। उनकी पत्नी वंशिता दुबे, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति आकाश सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। उस समय घर का मुख्य दरवाजा खुला था, क्योंकि कामवाली बाई सफाई कर रही थी।

वंशिता दूसरे कमरे में लैपटॉप पर ऑफिस के काम में व्यस्त थीं। उन्होंने अपना हैंड बैग बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल की दराज में रख दिया था। कुछ देर बाद जब उन्हें बैग की जरूरत पड़ी और उन्होंने दराज खोली, तो वह खाली मिली और बैग गायब था।

शुरुआत में शक कामवाली बाई पर गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कामवाली बाई से पूछताछ की, लेकिन पूछताछ में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। बैग में कुछ नकदी के साथ डेबिट और क्रेडिट कार्ड रखे हुए थे।

सीसीटीवी फुटेज में दिखी संदिग्ध महिला

जब पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की, तो एक अनजान संदिग्ध महिला घर में घुसते हुए, दराज से हैंड बैग उठाकर चुपचाप बाहर निकलती हुई नजर आई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिला के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सीएसपी मुरार अतुल कुमार सोनी ने बताया-

एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के घर से दिनदहाड़े बैग चोरी हुआ है। फुटेज के आधार पर पुलिस एक संदेही महिला की तलाश कर रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

भोपाल जिला पंचायत: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर सम्मान, पर जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी

​भोपाल। राजधानी के जिला पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को...

विदिशा: राजपूत कॉलोनी में आबकारी का छापा, 45 हजार की अवैध शराब जब्त

​विदिशा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल...

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुराज गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

​भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता...

Topics

विदिशा: राजपूत कॉलोनी में आबकारी का छापा, 45 हजार की अवैध शराब जब्त

​विदिशा। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल...

5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुराज गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल बरामद

​भोपाल। ऐशबाग पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता...

थाने में समझौता कर बाहर निकले, 10 मिनट बाद युवक के घर पर कर दी फायरिंग

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में बुधवार...

भोपाल: बीजेपी महिला पार्षद के ‘लापता’ होने के पोस्टर लगे, 5 हजार के इनाम का ऐलान

​भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img