Sunday, July 12, 2026
30.5 C
Bhopal

लूट की वारदात का खुलासा

शहर में झपटमारी, स्नैचिंग और लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदन नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑटो चालक से मोबाइल और नगदी लूटने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीना गया विवो मोबाइल फोन और 500 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी केशव उर्फ छोटू थाना चंदन नगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पहले से 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह पूर्व के दो गिरफ्तारी वारंट में भी वांछित था।

पूछताछ में कुबूली वारदात

पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर झपटमारी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए थे। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त जोन-4 आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा अनुभाग शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने केशव उर्फ छोटू (22 वर्ष) निवासी डायमंड पैलेस सिरपुर और शाहरुख (21 वर्ष) निवासी केशव नगर सिरपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ऑटो चालक से लूट की वारदात कबूल की।

Hot this week

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार ठेकेदार को कुचला, मौत

​इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए एक...

11 साल से फरार ‘सांसी गैंग’ का शातिर चोर भोपाल रेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। ट्रेनों में यात्रियों का सामान काटने और नकदी-जेवर...

भोपाल: शादी का झांसा देकर 8 महीने तक रेप, आरोपी फरार

​भोपाल। राजधानी में शादी का झांसा देकर एक महिला...

Topics

रायसेन: पुरानी रंजिश में तलवार से हमला, तीन घायल; आरोपी फरार

​बेगमगंज (रायसेन)। तहसील के तुलसीपार गांव में शनिवार शाम...

सीनियर सीए से क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 21 करोड़ की ठगी

​ग्वालियर। शहर के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट और मध्य प्रदेश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img