Saturday, July 11, 2026
25.3 C
Bhopal

रैपिडो बॉय ने नाबालिग से किया रेप

इंदौर की रावजी बाजार पुलिस ने 17 साल की किशोरी की शिकायत पर रैपिडो बॉय के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी बाइक सवार सस्ते कपड़े दिलाने की बात पर उसे परदेशीपुरा लेकर गया। यहां उसके साथ रेप किया और उसे रावजी बाजार इलाके में छोड़कर चला गया। पीड़िता बाद में एक मंदिर के यहां बैठी रही। उसने चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर महिला थाना और चाइल्ड लाइन का नंबर निकाला और पुलिस से संपर्क किया। जबकि इलाके में थाना वहां से मात्र 200 मीटर की दूरी पर ही था।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, 17 साल की नाबालिग को रविवार को कपड़े खरीदने थे। इस दौरान उसने मोबाइल से रैपिडो बुक किया। रैपिडो चालक से उसने राजबाड़ा पर उतारने की बात कही। रास्ते में बातचीत के दौरान नाबालिग ने बताया कि उसे कपड़े लेना हैं। तब रैपिडो चालक ने परदेशीपुरा इलाके में सस्ते कपड़े मिलने की बात कही। इसके बाद वह नाबालिग को अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ रेप किया।

काफी देर तक मंदिर के पास बैठी रही नाबालिग

रात करीब 9 बजे आरोपी नाबालिग को शनि मंदिर के पास छोड़कर चला गया। नाबालिग काफी देर तक वहीं बैठी रही। बाद में उसने घर के लोगों को कॉल नहीं किया, बल्कि चैट जीपीटी से मदद लेकर हेल्पलाइन के नंबर निकाले। इसके बाद थाने को सूचना दी।

रावजी बाजार पुलिस नाबालिग को लेकर थाने पहुंची और उसके परिवार को सूचना दी। पुलिस द्वारा थाने न आने को लेकर पूछने पर नाबालिग ने बताया कि थाना नजदीक था, लेकिन उसे इसकी जानकारी नहीं थी। नाबालिग इसी इलाके की रहने वाली है।

गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज

वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस के सामने नाबालिग से पूछताछ की तो उसने रेप की घटना होना बताया। नाबालिग के मोबाइल में रैपिडो ऐप पर डाली गई रिक्वेस्ट कैंसिल मिली। हालांकि पुलिस को नाबालिग की कहानी पर शंका है। इस मामले में पुलिस अभी आगे और जांच कर रही है। फिलहाल नाबालिग को देखते हुए प्रकरण में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। अभी आरोपी अज्ञात है, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img