Saturday, July 11, 2026
27.2 C
Bhopal

मंदिर परिसर में युवक-युवती का आपत्तिजनक VIDEO

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के रामवन मंदिर परिसर में एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो में एक युवक और युवती को मंदिर में स्थापित मूर्ति के ठीक पीछे आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो वहां मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड किया था, जो बाद में तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

मंदिर के पुजारी अंश शर्मा (पिता रामायण शर्मा) ने सोमवार को रामवन चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर जैसी आस्था से जुड़ी जगह पर इस तरह की हरकत से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और क्षेत्र की मर्यादा भंग हुई।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने वीडियो की सत्यता और समय की पुष्टि शुरू कर दी है। इसके साथ ही, वीडियो बनाने और वायरल करने वालों की भी पहचान की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचा जा सके।

बजरंग दल ने की कड़ी कार्रवाई की मांग घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखा गया। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें और भ्रामक जानकारी साझा न करें। इस मामले में बजरंग दल के प्रांत गौशाला प्रमुख सचिन शुक्ला ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस से मांग की कि वायरल वीडियो के आधार पर युवक-युवती की पहचान कर वैधानिक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में धार्मिक स्थलों पर ऐसी घटनाएं न हों।

Hot this week

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

भोपाल: पति की बेवफाई से आहत विवाहिता ने की खुदकुशी, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र के रेत घाट इलाके में...

Topics

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती में धांधली का आरोप, मेरिट लिस्ट में फेरबदल से मचा बवाल

​खंडवा। महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भर्ती...

कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला: ‘धर्म का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए कर रही भाजपा

​भोपाल। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल लोंढे पाटिल ने...

डाक विभाग की कर्मचारी की निर्मम हत्या, पति फरार

​इंदौर। शहर की डाककुंज कॉलोनी में शनिवार को एक...

भोपाल स्टेशन पर मानवता शर्मसार: 1 महीने की मासूम को ऑटो में छोड़कर भागे तीन लोग

​भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह...

10-10 हजार के इनामी ड्रग तस्कर मंदसौर से गिरफ्तार

​इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ (NDPS) तस्करी...

भोपाल: कल्याण नगर में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

​भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र के कल्याण नगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img