Wednesday, February 11, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में मासूम इब्राहिम की मौत केस में पिता गिरफ्तार

भोपाल के गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा के छात्र इब्राहिम की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता रिजवान लाला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया है कि रिजवान लाला अपने घर में फरार लोगों को शरण देता था।

उसके घर से अवैध हथियार बरामद हुए हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इब्राहिम की मौत के बाद जब मामले की गहन जांच की गई तो रिजवान लाला की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं।

पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह बात सामने आई कि वह फरारी काट रहे लोगों को अपने घर में ठहरने की सुविधा देता था। इसी दौरान घर में अवैध हथियार रखे होने की पुष्टि हुई।

घर से मिले अवैध हथियार, आर्म्स एक्ट में केस

जांच के दौरान पुलिस ने रिजवान लाला के मकान से देसी पिस्टल सहित अन्य हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस का कहना है कि बरामद हथियारों का लाइसेंस नहीं था, ऐसे में यह स्पष्ट रूप से आर्म्स एक्ट का उल्लंघन है। इसी आधार पर रिजवान लाला को गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच के दायरे में अब कई एंगल

इब्राहिम की मौत को लेकर पहले जहां आत्महत्या और हादसे की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब पिता की गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि घर में रखे हथियार किसके थे, उनका इस्तेमाल किन-किन मामलों में हुआ और फरारी काटने वालों से रिजवान लाला के क्या संबंध थे।

तीन अलग-अलग टीमें कर रहीं जांच

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच के लिए अलग-अलग तीन टीमें बनाई गई हैं। एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जिस हथियार से इब्राहिम को गोली लगी, वह किसका था और कैसे इस्तेमाल हुआ।

Hot this week

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

Topics

मोहन सरकार ने लिया फिर 5 हजार करोड़ कर्ज

विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने और अनुपूरक बजट...

भोपाल में शादी का झांसा देकर विवाहिता से दुष्कर्म

भोपाल के निशातपुरा थाना पुलिस ने एक गंभीर मामले...

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img