Wednesday, February 11, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल के गायत्री नगर में गंदे पानी की सप्लाई

भोपाल के वार्ड-65 स्थित गायत्री नगर कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। कई बार शिकायतें करने के बाद भी जब पानी की क्वॉलिटी ठीक नहीं हुई तो कॉलोनी के लोगों ने वीडियो बनाया और अफसरों को दिखाया। इधर, पानी की गुणवत्ता को लेकर ही मेयर मालती राय ने संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली।

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 33 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद भोपाल में जल सुनवाई, टेस्टिंग और लाइन सुधारने का काम शुरू हुआ। बावजूद न तो पानी की क्वॉलिटी सुधरी और न ही सीवेज में से पानी की लाइन हट पाई हैं। शुरुआती 10 मिनट तक नलों से गंदा पानी आ रहा है।

जोन-16 के वार्ड-65 में भी गंदे पानी की समस्या है। इस कारण लोग परेशान हैं। कॉलोनी में पानी के चैंबर में नाली का पानी लीकेज होने से पेयजल दूषित हो रहा है। बार-बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गायत्री नगर के जयदीप ठाकुर ने बताया कि कई दिन से घरों में गंदा पानी आ रहा है। जिससे लोगों को मजबूरी में दूषित जल का उपयोग करना पड़ रहा है। इससे स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं रहवासी ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है। बदबू और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। कॉलोनी के लोगों ने निगम से जल्द पानी की पाइप लाइन और चैंबर की मरम्मत करने की मांग की है।

मेयर-एमआईसी मेंबर ने बैठक ली शनिवार को श्यामला हिल्स स्थित जलकार्य ऑफिस कांफ्रेंस हॉल में महापौर मालती राय और एमआईसी मेंबर रविंद्र यति ने जल कार्य, सीवेज एवं फायर विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में पानी की गुणवत्ता जांच, जल कर वसूली, सीवेज सिस्टम एवं फायर सिस्टम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधीक्षण यंत्री उदित गर्ग भी मौजूद रहे।

Hot this week

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष का गैस राहत अस्पताल में छापा, बदहाली देख बिफरे डॉ. सिंह

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

Topics

शादी समारोह में युवक ने 10 साल के बच्‍चे को मारी गोली

सतना। शादी समारोहों में हर्ष फायरिंग पर कानूनन सख्त...

हनीट्रैप के जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरफ्तार

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में बदरवास के गल्ला व्यवसायी...

तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चियों की मौत

सतना। सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाडीखेरा–सतना मार्ग पर तेज...

महिला से 1.26 लाख रुपये की ठगी

ग्वालियर। सिरोल इलाके में रहने वाली महिला बैंक कर्मचारी...

भोपाल में छात्रा का बाथरूम में मिला शव

भोपाल। कोहेफिजा इलाके में रहने वाली गांधी मेडिकल कालेज...

ऑनलाइन गेम की लत के कारण चुराए मां के 15 लाख के जेवर

एक नाबालिग ऑनलाइन गेम में पैसे हारने के बाद...

अफसर मकान कुर्क करने पहुंचे तो युवक ने गोली मार के खुदकुशी कर ली

इंदौर की स्कीम-74 में 51 वर्षीय हेमंत ब्रह्मवंशी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img