Monday, August 24, 2026
26.1 C
Bhopal

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल कॉलोनी में नर्सिंग की एक 24 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग और प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होना खुदकुशी की मुख्य वजह सामने आ रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी की खबर से थी तनाव में

मृतका की पहचान उमा लोधी (24) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सीहोर जिले के बरखेड़ा हसन की निवासी थी। उमा नर्स बनने का सपना लेकर भोपाल आई थी और यहां किराए से रहकर पढ़ाई कर रही थी। परिजनों के मुताबिक, उमा का अपने ही जीजा के भाई के साथ प्रेम संबंध था और दोनों विवाह करना चाहते थे।

आखिरी कॉल बना जानलेवा

घटनाक्रम के अनुसार, युवक के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को युवक ने उमा को फोन कर पूछा था कि “मेरी शादी होने वाली है, तुम्हें कोई परेशानी तो नहीं?” इस फोन कॉल के बाद से ही उमा गहरे तनाव (डिप्रेशन) में थी। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उसने शुक्रवार रात आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस की कार्रवाई

शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब छात्रा के मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों और किसी भी संभावित उकसावे की पुष्टि की जा सके।

Hot this week

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

Topics

बजरिया पुलिस की तत्परता: लावारिस मिले 3 वर्षीय मासूम को तलाश कर परिजनों से मिलवाया

​भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और...

एक्टिवा से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार, 54 लीटर देशी मदिरा जब्त

​भोपाल। राजधानी में नशा मुक्ति अभियान के तहत शाहजहानाबाद...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​जबलपुर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img