Tuesday, July 7, 2026
26.2 C
Bhopal

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित ‘सुहाग लॉज’ में शनिवार दोपहर पुलिस की अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। मुखबिर की सूचना पर दोपहर करीब 3 बजे की गई इस कार्रवाई के दौरान लॉज से 8 युवक और 10 युवतियां पकड़े गए। पुलिस की दबिश की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

अफसरों की मौजूदगी में हुई जांच

​कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीओपी (SDOP) शिखा भलावी और थाना निरीक्षक संजय वेदिया खुद मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने लॉज के कमरों की तलाशी ली और वहां मौजूद युवक-युवतियों से पूछताछ की।

​एसडीओपी शिखा भलावी ने बताया कि, “जांच के दौरान लॉज में कुल 18 लोग मिले, जो सभी बालिग थे। उनसे प्रारंभिक पूछताछ कर और जरूरी जानकारी जुटाने के बाद उन्हें मौके से ही छोड़ दिया गया है।”

त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट

​थाना निरीक्षक संजय वेदिया के अनुसार, आगामी त्योहारों के मद्देनजर शहर के सभी होटल और लॉजों की नियमित चेकिंग की जा रही है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। पुलिस अब इस बात की तस्दीक कर रही है कि पकड़े गए युवक-युवतियां कहाँ से आए थे और क्या उनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड तो नहीं है।

​”लॉज संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना पहचान पत्र और उचित रिकॉर्ड के किसी को भी कमरा न दें। सुरक्षा के लिहाज से यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

पुलिस प्रशासन

Hot this week

भोपाल: आनंद नगर में 26 वर्षीय इलेक्ट्रीशियन ने दी जान, कारणों का पता नहीं

​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में...

भोपाल: मादक पदार्थ तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपी दोषी करार, सुनाई गई सजा

​भोपाल। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई...

भोपाल: देश विरोधी गतिविधियों में शामिल PFI के 9 सदस्यों की जमानत खारिज

​भोपाल। देश विरोधी और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त प्रतिबंधित...

Topics

प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या, माँ और भाई गिरफ्तार

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध...

भोपाल: ईडी की बड़ी कार्रवाई, भ्रष्टाचार के तीन मामलों में 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

​भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img