Monday, May 4, 2026
26.1 C
Bhopal

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान पप्पू (पुत्र उमराव सिंह) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मासूम बच्चों ने अपने पिता को कमरे में फंदे से लटका देखा। पुलिस को मृतक के मोबाइल से पत्नी के साथ हुई आखिरी बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है, जो मामले में बड़ा मोड़ साबित हो सकती है।

‘साथ नहीं रहूंगी, दूसरी शादी कर लूंगी’

​परिजनों के मुताबिक, शनिवार को पप्पू की अपनी पत्नी ज्योति से फोन पर बात हुई थी। बातचीत के दौरान ज्योति ने साफ कह दिया कि वह अब उसके साथ नहीं रहेगी और दूसरी शादी करने जा रही है। इस बात से पप्पू इतना टूट गया कि उसने कमरे में जाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

दो साल पहले बच्चों को छोड़कर चली गई थी पत्नी

​मूल रूप से बड़वानी का रहने वाला पप्पू यहाँ ह्म्माली (मजदूरी) का काम करता था। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले विवाद के चलते उसकी पत्नी उसे और दो बच्चों को छोड़कर चली गई थी। तब से पप्पू अकेले ही बच्चों की परवरिश कर रहा था।

पुलिस जांच में मोबाइल रिकॉर्डिंग अहम

​मृतक के पिता उमराव सिंह ने बताया कि बेटे के मोबाइल में पत्नी से हुई अंतिम बहस की पूरी रिकॉर्डिंग मौजूद है। गांधी नगर थाना पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और रिकॉर्डिंग के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hot this week

इंदौर: छावनी में नकली ब्रांडेड कपड़ों के बड़े जखीरे के साथ दो गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के छावनी क्षेत्र में पुलिस ने एक...

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

Topics

भोपाल: दिल्ली की नामी IAS कोचिंग की डायरेक्टर को बंधक बना वसूले 2 करोड़

​भोपाल | राजधानी के बागसेवनिया इलाके में एक सनसनीखेज...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

​ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी...

सगाई तोड़ी तो लड़की के माता-पिता का अपहरण, जूतों की माला पहनाकर पीटा

​सोनकच्छ (देवास): मध्यप्रदेश के देवास जिले में प्रतिशोध और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img