Saturday, August 15, 2026
23.1 C
Bhopal

कुर्सियां क्या सिमटीं, कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया, भोपाल की किसान महापंचायत में पत्रकार से बदसलूकी

राजधानी में कांग्रेस की किसान महापंचायत में दांव उल्टा पड़ गया। किसानों की भीड़ तो उम्मीद के मुताबिक नहीं जुटी, लेकिन जो थोड़े-बहुत कार्यकर्ता पहुंचे थे, उन्होंने अपना सारा गुस्सा बेचारे पत्रकार पर निकाल दिया। मामला अब डीजीपी की दहलीज तक जा पहुंचा है।

भीड़ कम, गुस्सा ज्यादा
सूत्रों के मुताबिक हुआ यूं कि महापंचायत में जब कुर्सियां खाली दिखने लगीं और कार्यकर्ता उन्हें समेटने में जुट गए, तो एक निजी चैनल के पत्रकार नितिन ठाकुर ने अपना कैमरा ऑन कर दिया। बस, फिर क्या था सच्चाई कैमरे में कैद होते देख कुछ कार्यकर्ताओं का ब्लड प्रेशर हाई हो गया। उन्होंने पत्रकार को कवरेज करने से न सिर्फ रोका, बल्कि उनके साथ ऐसी अखाड़ेबाजी और बदसलूकी की कि मामला चर्चा का विषय बन गया।

रॉयल प्रेस क्लब का एक्शन
पत्रकारों के हक की लड़ाई लड़ने वाले रॉयल प्रेस क्लब ने इस पर कड़ा ऐतराज जताया है। संयुक्त सचिव अंकित पचौरी ने साफ शब्दों में कहा है कि अगर भीड़ नहीं आई तो इसमें पत्रकार का क्या कसूर? उन्होंने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मांग की है कि कैमरा देखकर बिदकने वाले इन सूरमाओं की पहचान की जाए। लोकतंत्र में कलम और कैमरे को डराने वालों पर कानूनी डंडा चले।

सोशल मीडिया पर चटखारे
शहर के गलियारों में चर्चा है कि अगर कार्यकर्ता कुर्सियां समेटने की जगह जोश दिखाने में इतनी मेहनत करते, तो शायद महापंचायत की तस्वीर कुछ और ही होती। फिलहाल, पुलिस अब उन गुस्सैल चेहरों की तलाश कर रही है जिन्होंने कवरेज में रोड़ा अटकाया था।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img