Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​खंडवा। जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शुक्रवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक, जितेंद्र जादम, ने गांव की ही 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग को शादी का झांसा देकर अगवा किया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

​खेत पर ले जाकर किया गलत काम पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की है। आरोपी ने नाबालिग को घर के बाहर बुलाया और उसे सुनसान खेत पर ले गया, जहाँ उसने मासूम के साथ ज्यादती की। शनिवार सुबह जब आरोपी पीड़िता को बाइक पर बैठाकर इंदौर भागने की फिराक में था, तभी मुस्तैद परिजनों ने उसे आशापुर गांव के पास धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

​पुलिस की कड़ी कार्रवाई खालवा टीआई जगदीश सिंधिया ने बताया कि पीड़िता कक्षा 9वीं की छात्रा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो (POCSO), एट्रोसिटी एक्ट और अपहरण की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img