Monday, September 28, 2026
21.8 C
Bhopal

होली से पहले मिलावटखोरों पर ‘हंटर’: MP में 26 लाख का जहरीला मावा और पनीर जब्त

भोपाल | होली के त्यौहार पर जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने मोर्चा खोल दिया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने पिछले 10 दिनों में राज्यव्यापी अभियान चलाकर 3996 सैंपल लिए और करीब 26.50 लाख रुपये मूल्य की 15,988 किलो दूषित सामग्री जब्त की है।

​प्रमुख कार्रवाई: इंदौर और भोपाल रहे निशाने पर

​जांच दल ने भोपाल में भारी मात्रा में मिलावटी मावा और मिल्क केक पकड़ा, जबकि इंदौर में नकली पनीर और गुलाब जामुन बनाने वाली फैक्ट्री को सील किया गया। रतलाम में भी 6.30 लाख रुपये का मिलावटी घी बरामद हुआ है।

यहां हुई ​कार्रवाई

  • ​भोपाल: 27 क्विंटल मावा-पनीर और 748 किलो मिलावटी मिल्क केक जब्त।
  • ​इंदौर: 209 किलो नकली पनीर और 1797 किलो मिलावटी मिठाइयां पकड़ी गईं।
  • ​रतलाम: 1600 लीटर मिलावटी घी जब्त।
  • ​सख्ती: 17 कारोबारियों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए और 435 किलो दूषित सामान मौके पर ही नष्ट कराया गया।

​“चलित मोबाइल वैन के जरिए दुकानों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। मिलावटखोरों को बख्शा नहीं जाएगा, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।”

— दिनेश श्रीवास्तव, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img