Thursday, October 1, 2026
23.2 C
Bhopal

भोपाल: मासूम से दरिंदगी के दोषी की फांसी पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

​भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित शाहजहांनाबाद मासूम हत्याकांड में नया मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट ने दोषी अतुल निहाले की फांसी की सजा के अमल पर फिलहाल रोक लगा दी है। शीर्ष अदालत अब इस मामले में सजा और दोष सिद्धि के पहलुओं पर विस्तार से सुनवाई करेगी।

​न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति संदीप मेहता और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की तीन सदस्यीय बेंच ने यह आदेश दिया। कोर्ट अब रिकॉर्ड और दोनों पक्षों की दलीलों के आधार पर तय करेगा कि निचली अदालतों के फैसले में हस्तक्षेप की जरूरत है या नहीं।

​स्पेशल कोर्ट ने सुनाई थी ‘तिहरी फांसी’

​बता दें कि 18 मार्च 2025 को भोपाल की विशेष पॉक्सो कोर्ट ने इस मामले को ‘दुर्लभतम’ (Rarest of Rare) माना था। बीएनएस लागू होने के बाद मध्य प्रदेश में यह पहला मामला था, जिसमें दोषी को तीन अलग-अलग धाराओं में फांसी की सजा सुनाई गई थी। बाद में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने भी इस सजा को बरकरार रखते हुए टिप्पणी की थी कि यह अपराध रूह कंपा देने वाला है।

​क्या था पूरा मामला?

​यह जघन्य वारदात 24 सितंबर 2024 को हुई थी। शाहजहांनाबाद इलाके में रहने वाली 5 साल की मासूम अपनी दादी के पास से किताबें लेने नीचे गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। तीन दिन बाद आरोपी अतुल निहाले के घर में रखी पानी की टंकी से बच्ची का शव बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी के बाद उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में सबूत छिपाने के जुर्म में दोषी की मां और बहन को भी दो-दो साल की सजा सुनाई गई है।

Hot this week

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

खेत पर तार फेंसिंग को लेकर खूनी संघर्ष, ईंटों से हमला और फायरिंग; एक आरोपी गिरफ्तार

​मुरैना: ​पोरसा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी की जोटई में...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

Topics

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img