Saturday, October 10, 2026
31.1 C
Bhopal

Rohit Sharma New Car: रोहित शर्मा ने खरीदी Lamborghini Urus लग्जरी कार, कीमत जान होंगे शॉक्ड

Rohit Sharma New Car: रोहित शर्मा टीम इंडिया के फुलटाइम कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत लगातार जीत हासिल कर रहा है। रोहित तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन गए हैं। इस बीच टीम इंडिया के नए कप्तान ने नई कार खरीदी है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित ने Lamborghini Urus खरीदी है। इस नई गाड़ी की कीमत 3.10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

ब्लू एलिओस शैड से लैस कार

रिपोर्ट्स के अनुसार यह एसयूवी ब्लू एलिओस की शैड से लैस है। नीला रंग रोहित का पसंदीदा रंग है। उन्होंने अपनी नई कार में कुछ नए फीचर्स भी जुड़वाए हैं। इसमें स्पोर्टिवो लेदर इंटीरियर, 22 इंच की डायमंड रिम्स कट शामिल हैं। रोहित शर्मा ने अपने हिसाब से गाड़ी का इंटीरियर करवाया है। जिसमें रेड-ब्लैक केबिन और डैशबोर्ड है।

विराट कोहली का 100वां टेस्ट

भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज का पहला टेस्ट शुक्रवार से मोहाली में खेला जाएगा। यह विराट कोहली का 100वां टेस्ट होगा। फैंस के दवाब के बाद बीसीसीआई ने स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति दी है। पहले यह मैच बिना दर्शकों के होना था। बता दें विराट 100वां टेस्ट खेलने वाले टीम इंडिया के 12वें खिलाड़ी बनेंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, ईशांत शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह 100 से ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं।

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है। टीम इंडिया अक्टूबर के पहले तक 20 इंटरनेशनल टी20 खेलने हैं। वहीं खिलाड़ियों के पास 14 आईपीएल मैचों का अनुभव होगा। मौजूद एफटीपी के अनुसार भारत अक्टूबर तक छह टी20 सीरीज खेलेगा। हालांकि आयरलैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेलने की भी चर्चा है।

Hot this week

स्कूल का प्रॉपर्टी टैक्स कम करने के एवज में 25 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार

​खंडवा: जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग किस तरह अपने अधिकारों...

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...

Topics

बस बॉडी बिल्डर पर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी का केस, एडवांस लेकर फरार

​इंदौर: शहर में बसों की बॉडी बनाने वाले एक गैरेज...

गांजा तस्करी करने वाले को आठ महीने का सश्रम कारावास और अर्थदंड

​भोपाल: खजुरी सड़क थाना क्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों के...

स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबन से बहाल

​भोपाल: राजधानी के स्टेशन बजरिया थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img