Friday, November 13, 2026
16.1 C
Bhopal

भोपाल: किसानों के 42 लाख हड़पने वाले समिति के 3 कर्मचारियों पर केस दर्ज

​भोपाल। ईटखेड़ी इलाके में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां सहकारी समिति के तीन कर्मचारियों ने किसानों की मेहनत की कमाई पर हाथ साफ कर दिया। आरोपियों ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की वसूली के करीब 41.94 लाख रुपए सोसाइटी में जमा करने के बजाय आपस में बांट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला?

​रायपुर ग्राम की सहकारी समिति के प्रशासक रामचरण सिलावट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि समिति के तीन कर्मचारी—मनोज कुमार जाटव, नरेंद्र और मुकेश—किसानों से कर्ज की किस्त वसूलने का काम करते थे। इन तीनों ने मिलकर कुल 41.94 लाख रुपए वसूले, लेकिन इसे बैंक या सोसाइटी के खाते में जमा नहीं किया।

​नोटिस के बाद भी नहीं लौटाए पैसे

​समिति प्रबंधन को जब गबन की भनक लगी, तो तीनों कर्मचारियों को कई बार नोटिस जारी कर रकम जमा करने को कहा गया। बावजूद इसके, आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए। थक-हारकर प्रबंधन ने पुलिस की शरण ली।

​पुलिस की कार्रवाई

​एसआई नवीन वर्मा के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि इन लोगों ने कुल कितने किसानों को अपना शिकार बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही गबन की गई रकम की बरामदगी हो सकेगी।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img