Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

क्रिप्टो के नाम पर बैंककर्मी से 2.80 लाख की ठगी

भोपाल। राजधानी के कमला नगर इलाके में साइबर जालसाजों ने एक बैंक कर्मचारी को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। ऊंचे रिटर्न का लालच देकर ठगों ने पीड़ित से करीब 2.80 लाख रुपए ऐंठ लिए। पुलिस ने शनिवार को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे बुना ठगी का जाल

नेहरू नगर निवासी 38 वर्षीय राहुल सोनाने को 4 मार्च को एक मोबाइल ऐप का लिंक मिला था। ऐप में दावा किया गया था कि मात्र 5 हजार रुपए के निवेश पर 25 हजार रुपए का मुनाफा होगा। राहुल ने जब शुरुआत में छोटी रकम लगाई, तो ऐप के वॉलेट में पैसा बढ़कर दिखने लगा। इसी मुनाफे के लालच में आकर उन्होंने किस्तों में कुल 2.80 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

निकासी के नाम पर मांगे और पैसे

जब राहुल ने अपनी रकम निकालनी चाही, तो ऐप ने ‘प्रोसेसिंग फीस’ के नाम पर और पैसों की मांग की। शक होने पर उन्होंने पुलिस की शरण ली। कमला नगर थाना पुलिस अब डिजिटल इनपुट और मोबाइल नंबर के आधार पर जालसाजों की तलाश कर रही है।

Hot this week

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img