Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में बीती रात पुलिस ने नियम तोड़ने वाले और देर तक खुलने वाले क्लबों और रेस्टोरेंट्स पर सख्त रुख अपनाया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसीपी मनीष भारद्वाज खुद टीम के साथ मैदान में उतरे और तय समय सीमा के बाद संचालित हो रहे प्रतिष्ठानों को बंद कराया।

​हुई थी शिकायतें, फिर हुई कार्रवाई

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि देर रात तक बार और क्लब खुले रहने के कारण न केवल नियमों का उल्लंघन हो रहा है, बल्कि बाहर निकलने वाले नशेड़ी युवकों के बीच अक्सर विवाद और झगड़े होते हैं। इसी को देखते हुए पुलिस ने यह विशेष अभियान चलाया।

​बैठक के बाद भी नहीं सुधरे हालात

खास बात यह है कि इस कार्रवाई से पहले पुलिस ने सभी होटल और बार संचालकों के साथ एक बैठक भी की थी। इसमें उन्हें जिम्मेदारी से व्यवसाय करने और कानून का पालन करने की हिदायत दी गई थी। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों पर शनिवार रात पुलिस का डंडा चला। पुलिस का कहना है कि शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img