Saturday, September 26, 2026
22.4 C
Bhopal

पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई नोकरी लगते ही पत्नी ने पति की काट दी उंगलियां

ग्वालियर। ग्वालियर के चीनोर निवासी संजीव सिंह उर्फ सोनू सरदार गुरुवार को हाथ की दो कटी हुई उंगलियां लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला किया और धारदार हथियार से उसकी उंगलियां काट दीं।

​घटना का घटनाक्रम

​संजीव के अनुसार, वह 27 मार्च को अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहां साले सुनील भटनागर और साढ़ू रवि जाटव ने उसे दबोच लिया और मारपीट की। इसी दौरान उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से वार कर उसकी दो उंगलियां अलग कर दीं। पीड़ित का कहना है कि वह घायल हालत में थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बजाय उसे ही फटकार कर भगा दिया।

​विवाद की जड़: नौकरी और पढ़ाई

​पीड़ित ने बताया कि उसने 2010 में जयश्री मंगरोलिया से प्रेम विवाह किया था और अपनी मेहनत से उसे D.Ed कराकर नौकरी दिलवाई। संजीव का आरोप है कि 2014 में पत्नी की सरकारी नौकरी (वेतन ₹60,000) लगने के बाद से ही घर में कलह शुरू हो गई। उसने पत्नी पर 7 झूठे केस दर्ज कराने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।

​”मेरे पिता के साथ गलत हुआ है। मैं उन्हें न्याय दिलाने के लिए साथ खड़ी हूँ।”

— मनप्रीत, पीड़ित की बेटी

​पुलिस का पक्ष: ‘आरोपी जिला बदर है’

​मामले में पुलिस का रुख पीड़ित के दावों के उलट है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संजीव सिंह उर्फ सोनू सरदार एक आदतन अपराधी है और उस पर जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, संजीव नशे का आदी है और सहानुभूति बटोरने के लिए मनगढ़ंत कहानी रच रहा है। फिलहाल, वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img