Monday, November 16, 2026
28.1 C
Bhopal

शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 पर केस

​इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित “इन्फिनिक्स इन्फोटेक” कंपनी के दफ्तर पर पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

​भारी मात्रा में सामान जब्त

​डीसीपी राजेश व्यास के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 23 CPU, 14 लैपटॉप, 4 DVR, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई बैंक चेकबुक जब्त की हैं। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने कंपनी संचालक मनीष पांडे सहित अनिमेष चौहान, संदीप त्यागी, अनुराग सैंडलानी और नेहा जैन को आरोपी बनाया है।

​फर्जी सॉफ्टवेयर से दिखाते थे ‘मुनाफा’

​देपालपुर निवासी पीड़ित नितिश भगत ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने नवंबर 2024 में उन्हें फोन कर मोटे मुनाफे का लालच दिया था। ठगों ने शुरुआती निवेश पर फर्जी टर्मिनल के जरिए स्क्रीन पर लाभ दिखाया, जिससे झांसे में आकर पीड़ित ने 4.80 लाख रुपये जमा कर दिए।

​पुलिस की चेतावनी: आरोपी निवेशकों को फर्जी सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जी आंकड़े दिखाकर अधिक पैसा लगाने के लिए उकसाते थे। जब निवेशक अपना पैसा वापस मांगता, तो उसे टाल दिया जाता था।

​फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे इस रैकेट से जुड़े अन्य बड़े नामों और शिकार हुए अन्य लोगों का खुलासा होने की उम्मीद है।

Hot this week

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

भोपाल: आदमपुर खंती के पास प्लास्टिक प्लांट में भीषण आग, 5 किमी दूर तक दिखा धुआं

भोपाल. आदमपुर स्थित कचरा खंती के पास सोमवार सुबह...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

Topics

खुद को विधि विभाग का एडिशनल डायरेक्टर बताने वाले पर धोखाधड़ी का केस

भोपाल। मध्यप्रदेश के विधि एवं विधायी कार्य विभाग में...

कलियासोत डैम के पास युवक-युवतियों से चेन लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

भोपाल। कलियासोत डैम के पास घूमने गए चार युवक-युवतियों...

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img