Saturday, September 26, 2026
25.1 C
Bhopal

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा में पदस्थ एक इंस्पेक्टर (टीआई) के खिलाफ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 38 वर्षीय विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

​फेसबुक से दोस्ती और झूठ का जाल

​पीड़िता, जो शहर की एक पॉश कॉलोनी में बुटीक संचालित करती है, ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले फेसबुक के जरिए उसकी पहचान टीआई रूपेश शर्मा से हुई थी। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। पति के निधन के बाद अकेले रह रही महिला को आरोपी ने शादी का भरोसा दिया और उसके घर जाकर संबंध बनाए।

​शादीशुदा निकला आरोपी

​महिला का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो इंस्पेक्टर बहाने बनाने लगा। शक होने पर जब महिला ने पड़ताल की, तो पता चला कि रूपेश शर्मा पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। सच्चाई सामने आने पर विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।

​देर रात दर्ज हुई एफआईआर

​रविवार देर रात महिला की शिकायत और प्राथमिक जांच के बाद झांसी रोड थाना पुलिस ने आरोपी टीआई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

देवास में गणेश पंडाल के पास विवाद: अश्लील टिप्पणी का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर

​देवास: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुखर्जी नगर में गुरुवार...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

Topics

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...

8 अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

​शिवपुरी: जिले की सिरसौद थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की...

पूर्व पार्षद मुकेश गजभिए ने की आत्महत्या, सिकल सेल बीमारी से थे पीड़ित

​भोपाल: अवधपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व...

मंडला नगर पालिका CMO 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

​मंडला: लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img