Wednesday, August 12, 2026
23.5 C
Bhopal

वृद्धा पर हमला कर लूटने वाला बदमाश 48 घंटे में गिरफ्तार, राजगढ़ का निकला आरोपी

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा इलाके में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमला कर जेवरात लूटने वाले शातिर अपराधी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई ज्वेलरी भी बरामद कर ली है।

पूजा घर में किया था हमला:

बीती 21 अप्रैल को करोंद क्षेत्र में रहने वाली 65 वर्षीय शैल कुमारी मिश्रा (दिवंगत एएसआई की पत्नी) के घर में एक बदमाश घुस आया था। आरोपी ने वृद्धा के सिर पर सीमेंट के ब्लॉक से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया और जेवरात लेकर चंपत हो गया था। हमले में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

सीसीटीवी से खुला राज:

डीसीपी और थाना प्रभारी मनोज पटवा के नेतृत्व में बनी टीमों ने करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मांगीलाल उर्फ मंगल अहिरवार (35) को सिंगारचोली इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

आदतन अपराधी है आरोपी:

पकड़ा गया आरोपी मूल रूप से राजगढ़ का रहने वाला है। उस पर कोहेफिजा थाने में मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे आधा दर्जन गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उससे शहर की अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img