Saturday, November 14, 2026
30.1 C
Bhopal

निशातपुरा पुलिस की कार्रवाई: 235 ग्राम गांजे के साथ 70 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत निशातपुरा थाना पुलिस ने एक बुजुर्ग गांजा तस्कर को धरदबोचा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 235 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 5,000 रुपये बताई जा रही है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

थाना प्रभारी मनोज पटवा के मुताबिक, शुक्रवार को सूचना मिली थी कि करोंद स्थित विशाल चाट भंडार वाली गली में राजाराम सेन उर्फ महाराज (70) अपने घर के बाहर बैग में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद काले बैग से नशीला पदार्थ बरामद हुआ।

​नशा मुक्ति रोडमैप (2026-2029) के तहत कार्रवाई

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के नए नशा मुक्ति रोडमैप के निर्देशों पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार और डीसीपी मयूर खण्डेलवाल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से यह पता लगाने में जुटी है कि वह यह नशा कहाँ से लाता था और शहर में किसे सप्लाई करने वाला था।

​टीम की सफलता:

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोज पटवा, एसआई कमलेश चौहान और आरक्षक मधुसूदन समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Hot this week

दीपावली मनाने गांव गए बिल्डर के सूने मकान में बड़ी चोरी, 33.45 लाख का माल ले उड़े नकाबपोश

भोपाल। एयरपोर्ट रोड स्थित इंद्र विहार कॉलोनी में चोरों...

नगर निगम में 6.61 लाख का टैक्स घोटाला: आईटी ऑपरेटर गिरफ्तार, 10 अफसर-कर्मी रडार पर

भोपाल। बकायादारों पर सख्ती के बीच भोपाल नगर निगम...

Topics

साल 2022 से फरार चल रहा वारंटी आरोपी कोलार से गिरफ्तार

भोपाल। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img