Friday, July 17, 2026
30.9 C
Bhopal

MP News: मध्य प्रदेश में शिव मंदिरों में नंदी को दूध और पानी पिलाने उमड़ रहे लोग

MP News: इंदौर, खंडवा। मध्य प्रदेश के शिव मंदिरों में नंदी की मूर्ति द्वारा दूध और पानी पिए जाने की खबर में भक्तों में हलचल मचा दी। खंडवा, इंदौर, मंदसौर सहित अन्य शहरों में के शिव मंदिरों में लोग पहुंचने लगे। किसी ने लोटे से तो किसी ने चम्मच से नंदी को दूध पिलाया। हालांकि कई मंदिरों में नंदी की मूर्ति को समर्पित होने वाला दूध और पानी नीचे बहता हुआ नजर आया।

खंडवा के इंदिरा चौक स्थित शिव मंदिर में आई महिलाओं ने कहा कि नंदी की मूर्ति बड़ी आसानी से दूध पी रही है। एसएम कालेज परिसर में स्थित शिव मंदिर में भी युवतियां नंदी को दूध पिलाती नजर आईं। इसी तरह के नजारे संजय नगर, पदम नगर, जगदंबा नगर, बजरंग चौक, माता चौक, इंदौर रोड सहित शहर के अन्य शिव मंदिरों में भी देखी गई। कुछ मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति सहित अन्य मूर्तियों को भी दूध पिलाने के लिए लोगों में होड़ लगी रही।

मंदसौर जिले में नंदी पी रहे पानी, मंदिरों के बाहर लगी लाइन

मंदसौर शहर सहित जिले भर में दोपहर बाद एक सूचना मिलते ही शिवालयों में लाइन लग गई। लोग मंदिरों में पहुंचकर नंदी की प्रतिमा को पानी पिलाने लगे। लोगों ने बताया कि कई मंदिरों में ऐसा हो रहा है नंदी के सामने चम्मच भर कर पानी रखने से धीरे-धीरे गायब हो रहा है। मंदसौर में के बाफना जिनिंग वाली गली में महादेव मंदिर से शुरू हुआ सिलसिला पूरे जिले में फैल गया। शामगढ़ में श्री शिव हनुमान मंदिर बस स्टैंड शामगढ़ पर भी नंदी प्रतिमा को जल पिलाने के लिए भारी संख्या में भीड़ एकत्र होने लगी। दर्शन के लिए तांता लग गया। सभी भक्त नंदी को जल पिला रहे हैं। मल्हारगढ़ में भी चौमुखेशवर महादेव मंदिर में नंदी की प्रतिमा द्वारा पानी पीने की सूचना पर मंदिर में महिलाओं की भीड़ लग गई। सुवासरा, सीतामऊ के राधा बावड़ी मंदिर में भी काफी भक्त पहुंचे।

Hot this week

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

Topics

इंदौर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के दो मामले, आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के गांधीनगर और लसूड़िया थाना क्षेत्रों में...

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने फूंका जीत का बिगुल, चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ

​दतिया। विधानसभा उपचुनाव-2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने...

मप्र वक्फ बोर्ड विवाद: AIMIM ने अध्यक्ष के सामाजिक बहिष्कार का किया ऐलान

​भोपाल: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्यों...

भोपाल: डेयरी की आड़ में गौवंश वध का भंडाफोड़, मांस और हथियार बरामद

​भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र के कमल नगर में शुक्रवार...

बीएसएफ जवान के सूने घर में बड़ी चोरी, 5 लाख का माल पार

​ग्वालियर। सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली इलाके में चोरों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img