Tuesday, September 8, 2026
27.1 C
Bhopal

मंगलवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बस में जेबकटी करने वाला शातिर बदमाश अवैध छुरी सहित गिरफ्तार

​मंगलवारा थाना पुलिस ने लाल बस (बीसीएलएल) में चेकिंग के दौरान एक शातिर बदमाश को दबोचा है। आरोपी के कब्जे से एक लोहे की धारदार अवैध छुरी बरामद की गई है, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

​पकड़े गए आरोपी की पहचान आदिल उर्फ वसीम खाँ (34 वर्ष), निवासी काजी कैंप, हनुमानगंज, भोपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ भोपाल, जीआरपी और रायसेन जिले के विभिन्न थानों में कुल 19 अपराध दर्ज हैं।

आपराधिक रिकॉर्ड:

  • सुखीसेवनिया थाना: एक मामले में फरार चल रहा था।
  • कोहेफिजा थाना: 10 साल पुराना स्थाई वारंट लंबित था।
  • हनुमानगंज थाना: पूर्व मामलों में वारंट जारी था।

​गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर दिया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने में थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img