Tuesday, August 11, 2026
24 C
Bhopal

आदमपुर कचरा खंती में भीषण आग, धुएं के गुबार से घिरा शहर

भोपाल। राजधानी के आदमपुर स्थित कचरा खंती (डंपिंग साइट) में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी लपटें 20 से 25 फीट ऊपर तक उठीं और काले धुएं का गुबार 10 किलोमीटर दूर से ही साफ नजर आया। इस हादसे में कई टन कचरा जलकर खाक हो गया और कुछ मशीनों के भी जलने की खबर है।

तेज हवा ने बिगाड़ा खेल

दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्य द्वार के पास आरडीएफ (कचरे से बना ईंधन) के ढेर से धुआं उठना शुरू हुआ। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवाओं के कारण लपटें तेजी से फैलती गईं। सूचना मिलते ही शहर के विभिन्न फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रदूषण और लापरवाही पर उठे सवाल

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, इस खंती में आए दिन होने वाली आगजनी की घटनाओं से आसपास की हवा और पानी खतरनाक स्तर तक प्रदूषित हो चुके हैं। नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विशेषज्ञ सुभाष सी. पांडे ने बताया कि यह मामला पहले से ही एनजीटी (NGT) में विचाराधीन है, फिर भी निगम प्रबंधन इसे रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। प्रशासन ने यहां स्थायी दमकलें तो तैनात की हैं, लेकिन भीषण आग के आगे ये इंतजाम नाकाफी नजर आए।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img