Thursday, June 18, 2026
31.4 C
Bhopal

फेसबुक फ्रेंडशिप के जरिए फौजी से 6 लाख की ठगी

ग्वालियर। शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवती ने सेना के जवान को निवेश के नाम पर 6.17 लाख रुपये का चूना लगा दिया।

मुनाफे का झांसा देकर फंसाया शताब्दीपुरम निवासी पीड़ित फौजी अजय सिंह (37) की मुलाकात फेसबुक पर नंदिनी शर्मा नाम की युवती से हुई थी। युवती ने खुद को ट्रेडिंग एक्सपर्ट बताकर निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। विश्वास जीतने के लिए शुरुआती छोटे निवेश पर अजय को कुछ लाभ भी दिया गया, जिससे वे युवती के झांसे में आ गए।

बड़ी रकम मिलते ही आरोपी फरार भरोसा होने पर अजय सिंह ने यूपीआई और आरटीजीएस के माध्यम से कुल 6 लाख 17 हजार रुपये युवती द्वारा बताए गए बैंक खाते में जमा कर दिए। रकम मिलते ही युवती ने फेसबुक से अपनी प्रोफाइल हटा दी और संपर्क तोड़ लिया।

पुलिस कर रही है जांच ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। महाराजपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर राजीव सिंह सोलंकी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।

सावधान रहें: सोशल मीडिया पर अनजान लोगों के निवेश संबंधी दावों पर भरोसा न करें। किसी भी अनजान खाते में बड़ी रकम भेजने से पहले पूरी सावधानी बरतें।

Hot this week

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

ऐशबाग पुलिस की कार्रवाई: हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरी बरामद

​भोपाल। ऐशबाग थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते...

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का ‘सत्याग्रह’, दिग्विजय सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

​भोपाल। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का...

भोपाल: मानसून सिर पर, पर एमपी नगर में ‘अव्यवस्था’ का नाला अब भी मुसीबत

​भोपाल। राजधानी में मानसून के दस्तक देने के साथ...

Topics

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला, चेन लूटी

​विदिशा। शहर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं...

पेंशन ऐप के झांसे में बुजुर्ग, 6.66 लाख की ऑनलाइन ठगी

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने बैंक...

मनुआभान टेकरी हत्याकांड: दोषियों को ‘अंतिम सांस तक’ जेल की सजा

​भोपाल: साल 2019 में राजधानी के चर्चित मनुआभान टेकरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img