Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

बरगी हादसा: भोपाल में प्रदर्शन, पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प

भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर राजधानी भोपाल में रविवार को सियासी पारा चढ़ा रहा। हादसे के लिए पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी को जिम्मेदार ठहराते हुए युवा कांग्रेस ने एक अनोखा और उग्र विरोध प्रदर्शन किया।

11 अर्थियों के साथ निकाली शव यात्रा

​युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता ‘जवाहर बाल भवन’ से एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से 11 अर्थियां कंधे पर उठाकर शव यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि इस गंभीर लापरवाही के लिए मंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

बैरिकेड्स पर धक्का-मुक्की और लाठी-डंडे

​जैसे ही प्रदर्शनकारी ‘प्रकाश तरण पुष्कर’ के पास पहुंचे, पुलिस ने भारी बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस दौरान माहौल तब तनावपूर्ण हो गया जब कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने के लिए पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में लिए लाठी-डंडे और प्रतीकात्मक अर्थियां पुलिस की ओर फेंकनी शुरू कर दीं।

पुलिस ने किया बल प्रयोग

​शुरुआत में पुलिस ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन जब स्थिति अनियंत्रित होने लगी, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। युवा कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान गई है, जबकि प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बल प्रयोग जरूरी था।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img