Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, सरपंच पति समेत 3 पर आरोप

पन्ना। जिले के धरमपुर थाना क्षेत्र से कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक महिला ने गाँव के सरपंच पति सहित तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के करीब एक महीने बाद भी एफआईआर (FIR) दर्ज न होने से आहत पीड़िता ने अब पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

घर में घुसकर वारदात का आरोप

​पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना 5 अप्रैल 2026 की रात की है। आरोप है कि सरपंच पति ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर महिला के घर में जबरन प्रवेश किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप

​महिला का कहना है कि घटना के तुरंत बाद वह शिकायत लेकर धरमपुर थाने पहुँची थी, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़िता ने राज्य महिला आयोग, पन्ना एसपी कार्यालय और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को आवेदन सौंपकर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

धमकी से सहमा परिवार

​पीड़िता ने शिकायत में यह भी बताया कि आरोपी उसे और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। उसने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई जाए।

​फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img