Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

कार बेचने के नाम पर 25 लाख की धोखाधड़ी, शोरूम मैनेजर पर केस दर्ज

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में पुरानी कारों की खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। एक जालसाज ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर “इंडियन कार बाजार” के संचालक से करीब 25.15 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

फर्जी एनओसी के जरिए दिया झांसा

​नवलखा क्षेत्र में पिछले 28 वर्षों से कार बाजार चलाने वाले फरियादी राजेश जायसवाल ने बताया कि उनकी मुलाकात सांघी मोटर्स के एक कर्मचारी के जरिए आरोपी तरुण चिनमानी (निवासी माणिकबाग रोड) से हुई थी। तरुण ने खुद को टोयोटा शोरूम का सेल्स मैनेजर बताया और राजेश के साथ बिजनेस शुरू किया।

ऐसे खुली पोल

​आरोपी ने राजेश को ऐसी कारें बेच दीं, जिन पर बैंक का लोन चल रहा था। भरोसे में लेने के लिए उसने बैंक की फर्जी एनओसी (NOC) और अन्य जाली दस्तावेज तैयार किए थे। जब राजेश ने कागजों की जांच की तो धोखाधड़ी का पता चला।

  • ठगी की राशि: 25 लाख 15 हजार रुपए।
  • पुलिस की कार्रवाई: पुलिस ने आरोपी तरुण के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 316(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
  • आरोपी फरार: ठगी का खुलासा होने के बाद से ही आरोपी का मोबाइल बंद है और वह अपने परिवार समेत फरार बताया जा रहा है।

Hot this week

दूध-घी में मिलावट पर खाद्य विभाग सख्त: प्रदेशभर में 2,234 सैंपल लिए, 3 अधिकारी निलंबित

​भोपाल: त्योहारों और आम दिनों में शुद्धता बनाए रखने के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img