Monday, May 4, 2026
24.1 C
Bhopal

हनुमानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कूलर फैक्ट्री में चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, 5 लाख का माल बरामद

भोपाल। राजधानी की हनुमानगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए क्षेत्र में हुई एक बड़ी नकबजनी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए कूलर, मोटर और अलमारी बरामद की है।

शटर उखाड़कर साफ कर दिया था कारखाना

पुलिस के अनुसार, बीती 2 मई को फरियादी अमान उर रहमान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बैरसिया रोड स्थित उनके कूलर कारखाने का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश भारी मात्रा में सामान समेट ले गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और डीसीपी जोन-4 मयूर खंडेलवाल के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई।

100 से ज्यादा कैमरों ने खोला राज

थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में टीम ने इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि छोला रोड पर एक युवक सस्ते दामों में कूलर और मोटर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर शहबाज (24 वर्ष) निवासी सागर और उसके साथी तोहिद बख्श (18 वर्ष) निवासी करोंद को धर दबोचा।

बरामदगी और आरोपी

सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर:

  • 13 नए कूलर
  • 22 कूलर मोटर
  • 01 अलमारी जप्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

इनकी रही मुख्य भूमिका:

इस सफलता में थाना प्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया, उनि शिवलाल वर्मा, अमित भदौरिया, ओमप्रकाश यादव और आरक्षक राकेश, आशीष व लवकुश की सराहनीय भूमिका रही।

Hot this week

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

भोपाल: सावधान! कल 35 इलाकों में गुल रहेगी बत्ती, समय से निपटा लें जरूरी काम

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों...

सुपर कॉरिडोर पर जैन मंदिर में बड़ी चोरी, 10 लाख की चांदी की मूर्तियां पार

​इंदौर। शहर में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाली...

अशोका गार्डन: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने लगाई फांसी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित कैलाश...

Topics

बंगाल में भाजपा की जीत विकास की गारंटी: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया...

हक की लड़ाई: समस्याओं के अंबार के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

​भोपाल | अपनी विभिन्न मांगों और प्रशासनिक अनदेखी से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img