Thursday, May 14, 2026
40.1 C
Bhopal

DA Hike In MP: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को 31 प्रतिशत डीए के साथ इतनी बढ़कर मिलेगी सैलरी

DA Hike In MP: भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अप्रैल महीने से बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के दिन प्रदेश के करीब 4.50 लाख सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 31 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगले महीने अप्रैल में मिलने वाली सैलरी से ही यह मिलने लगेगा। सीएम शिवराज की इस घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोरोना महामारी के बाद सरकार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता नहीं बढ़ा पाई थी, इससे मध्य प्रदेश के 2.86 लाख शिक्षक संवर्ग को भी इसक फायदा मिलेगा। अब मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़कर केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर हो गया है।

अप्रैल महीने में इतनी बढ़ी मिलेगी सैलरी

मध्य प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 11 प्रतिशत बढ़कर 31 प्रतिशत होने से सैलरी में करीब तीन हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक बढ़ेंगे। श्रेणी के अनुसार प्रथम श्रेणी के अधिकारियों की सैलरी 9 हजार रुपये से 12 हजार रुपये तक बढ़ेगी। द्व‍ितीय श्रेणी के कर्मचारियों को 6 हजार रुपये से 9 हजार रुपये तक बढ़ेंगे, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों को सैलरी में 5 हजार रुपये से 6 हजार रुपये तक बढ़ें हुए मिलेंगे, वहीं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की सैलरी में 3 हजार रुपये से 4 हजार रुपये बढ़ेंगे।

अब केंद्र और राज्य के कर्मचारियों में नहीं कोई अंतर

अभी तक मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था, लेकिन केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 31 प्रतिशत। लेकिन अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई भत्ते का यह अंतर खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश के कर्मचारी इसको लेकर मांग कर रहे थे, जो सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरी कर दी।

Hot this week

आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर प्रेमी ने दी थी धमकी, प्रताड़ना से तंग आकर पति ने किया सुसाइड

शाजापुर। सुनेरा थाना पुलिस ने महेश प्रजापत आत्महत्या मामले...

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

Topics

KYC अपडेट करने के झांसे में महिला ने गंवाए सवा चार लाख

भोपाल। शहर के कोलार इलाके में साइबर ठगी का...

पत्नी के वियोग में युवक ने लगाई फांसी, 5 साल पहले हुई थी शादी

​भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर इलाके में एक 29...

भोपाल: रंजिश में युवक को ट्रेन के आगे फेंका? पड़ोसी पर हत्या का आरोप

​भोपाल। राजधानी के रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे...

केन-बेतवा परियोजना: जीतू पटवारी के गंभीर आरोप, राहुल गांधी करेंगे प्रभावितों से मुलाकात

​ ​भोपाल/छतरपुर: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केन-बेतवा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img