Saturday, October 3, 2026
33 C
Bhopal

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, शुभम एंटरप्राइजेस में करोड़ों का नुकसान

​भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘शुभम एंटरप्राइजेस’ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में प्लाईवुड, दरवाजे, ब्लैक बोर्ड के साथ ही ज्वलनशील केमिकल और थिनर रखा था, जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

​बिल्डिंग तोड़कर पाया आग पर काबू

आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए गांधीनगर, कोलार, बैरागढ़ समेत शहर के आधा दर्जन से अधिक फायर स्टेशनों से दमकलें बुलानी पड़ीं। केमिकल के कारण पानी का असर कम हो रहा था, जिसके बाद फायर फाइटर्स ने जेसीबी की मदद से फैक्ट्री के स्ट्रक्चर को तोड़कर अंदर फंसे सामान को अलग किया। करीब 100 टैंकर पानी के इस्तेमाल के बाद शनिवार सुबह आग पर नियंत्रण पाया जा सका, हालांकि दोपहर तक रुक-रुक कर धुआं निकलता रहा।

​आस-पास की फैक्टरियों को बचाया

मौके पर तैनात फायर प्रभारी सौरभ पटेल, पंकज यादव और विजय त्रिपाठी की टीम ने साहस दिखाते हुए आग को पास की अन्य फैक्टरियों तक फैलने से रोक लिया। 50 से ज्यादा दमकल कर्मियों ने रातभर मशक्कत की।

​शार्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग का कारण ‘शार्ट सर्किट’ माना जा रहा है। हादसे में करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक होने का अनुमान है। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

Topics

होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ाया पति, भड़की पत्नी ने की जमकर पिटाई

​जबलपुर: थाना गढ़ा क्षेत्र के शारदा चौक स्थित होटल बैलेंसिंग...

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img