Saturday, October 3, 2026
31.9 C
Bhopal

मंडीदीप से लापता युवक का शव भोपाल बायपास पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल/मंडीदीप। मंडीदीप के सतलापुर से पिछले रविवार से लापता 35 वर्षीय राजेश राय का शव शुक्रवार को भोपाल बायपास रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कटारा हिल्स पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए एम्स भोपाल भेज दिया है।

​परिजनों के अनुसार, राजेश रविवार रात ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। मोबाइल बंद होने और कहीं पता न चलने पर परिजनों ने सतलापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। छह दिन की तलाश के बाद शुक्रवार को उनका शव बायपास पर बरामद हुआ।

​राजेश अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गए हैं। कटारा हिल्स थाना पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस अब इस पहलू पर जांच कर रही है कि वे वहां तक कैसे पहुँचे और उनकी मृत्यु किन हालात में हुई।

Hot this week

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

टीकमगढ़ में बदमाशों का आतंक: शराब दुकान पर कट्टे से फायर, गानों की धुन पर डांस कर बोतलें लूटीं

​टीकमगढ़: जिले के देहात थाना क्षेत्र के बाबरी स्थित मोहनगढ़...

Topics

आयकर विभाग में ‘कौन बनेगा करपति’ का रोमांच: स्वच्छता अभियान के साथ हुआ भव्य समापन

​भोपाल: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग के अधिकारियों...

दस किलो चरस तस्करों को 11-11 साल की सजा, एक-एक लाख जुर्माना

​भोपाल: राजधानी की विशेष एनडीपीएस अदालत ने मादक पदार्थों की...

खबर छापने पर मिल गई FIR की सौगात, पुलिस की रॉकेट स्पीड पर उठे सवाल…

​भोपाल। लगता है इंदौर क्राइम ब्रांच वालों ने आजकल...

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img