Saturday, May 30, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल: नशीले कफ सिरप के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, डेढ़ करोड़ का माल जब्त

भोपाल। एसटीएफ (STF) ने गांधीनगर क्षेत्र में नशीले कफ सिरप के एक बड़े अवैध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। डोबरा पटेल सिटी कॉलोनी और मुबारकपुर को अपना अड्डा बनाकर यह कारोबार चलाया जा रहा था। एसटीएफ ने छापेमारी में 50 हजार नशीली कफ सिरप की बोतलें जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए आंकी गई है।

नाबालिगों को बनाया मोहरा

जांच में खुलासा हुआ कि मास्टरमाइंड अकील खान इस पूरे नेटवर्क को तीन अलग-अलग टीमों के जरिए चला रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि इस अवैध काम में नाबालिगों का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिनसे सिरप की पैकेजिंग और रैपर बदलने का काम कराया जाता था। आरोपी सिरप के असली रैपर हटाकर दूसरे रैपर लगाकर उसे बाजार में खपाते थे।

मकान मालिक पर भी कसेगा शिकंजा

एसटीएफ ने मास्टरमाइंड अकील खान समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग शामिल हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। वहीं, बिना वेरिफिकेशन के मकान किराए पर देने वाले मकान मालिक की भूमिका भी जांच के दायरे में है। एसटीएफ अब इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन खंगाल रही है ताकि इसके जड़ तक पहुँचा जा सके।

Hot this week

परदेशीपुरा में सूने मकान को बनाया निशाना, लाखों के जेवर व नगदी पार

​ ​इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदनगर में चोरों ने...

मंडीदीप से लापता युवक का शव भोपाल बायपास पर मिला, जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल/मंडीदीप। मंडीदीप के सतलापुर से पिछले रविवार से लापता...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में भीषण आग, शुभम एंटरप्राइजेस में करोड़ों का नुकसान

​भोपाल। गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित 'शुभम एंटरप्राइजेस' में...

Topics

नाबालिग भतीजी को ब्लैकमेल कर दरिंदगी करने वाला चाचा गिरफ्तार

​शिवपुरी। जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला...

अस्वच्छता और सड़े आलू का इस्तेमाल, खाद्य विभाग ने बेकरी सील की

​इंदौर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img