Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

राम रसोई में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने की सेवा, जरूरतमंदों को परोसा भोजन

भोपाल। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने रविवार को भोपाल के बिट्टन मार्केट स्थित ‘राम रसोई’ पहुँचकर सेवा कार्य किया। ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनने के बाद श्री देवड़ा सीधे रसोई पहुँचे, जहाँ उन्होंने स्वयं अपने हाथों से रोटियां सेंकी और वहाँ भोजन करने आए जरूरतमंदों को आत्मीयता के साथ भोजन परोसा।

​उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान भोजन करने आए लोगों से बातचीत कर उनका हाल-चाल भी जाना। श्री देवड़ा ने कहा, “सेवा ही भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुँचाना हम सभी का दायित्व है।” उन्होंने मात्र 10 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने वाली राम रसोई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य मानवता और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने समाज के हर नागरिक से जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img