Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित ‘समृद्ध MSME-विकसित मध्यप्रदेश’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के सामने एक मजबूत आर्थिक ताकत के रूप में खड़ा है।

​इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना कहा कि पहले कम्युनिस्टों ने और बाद में ममता बनर्जी ने बंगाल को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक छवि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कभी अमेरिका उन्हें वीजा नहीं देता था, लेकिन आज वही अमेरिका प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए आतुर रहता है।

​MSME से मिल रहा रोजगार

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं और उद्यमियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। वर्तमान में प्रदेश की MSME इकाइयों के जरिए लगभग 1.25 करोड़ लोगों को रोजगार मिला हुआ है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले ढाई वर्षों में लंबित सब्सिडी के रूप में लगभग ₹3,750 करोड़ का भुगतान किया है, ताकि उद्योग जगत को और मजबूती मिल सके।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img