Sunday, June 14, 2026
30.9 C
Bhopal

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला गांव में रविवार दोपहर बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

खेत में गई थी महिला

मृतक की पहचान बीजाटोला (मऊ) निवासी सेवबती मर्सकोले (45) पत्नी शिवचरण मर्सकोले के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सेवबती रविवार दोपहर गांव के समीप स्थित अपने खेत में गुल्ली (महुआ) बीनने गई थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजन उनकी तलाश में जंगल की ओर गए।

बाघ को देख भाग खड़े हुए ग्रामीण

वहां परिजनों को सेवबती का क्षत-विक्षत शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार, बाघ महिला को घसीटकर जंगल में ले गया था और उसके शरीर का निचला हिस्सा खा लिया था। ग्रामीणों ने बाघ को महिला के शव के पास ही देखा। शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग निकला।

प्रशासन ने दिया मुआवजे का भरोसा

सूचना मिलते ही बरघाट पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है। वन विभाग ने नियमानुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Hot this week

राऊ में युवक-युवती के साथ रहने पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

​इंदौर। शहर के राऊ इलाके में शनिवार रात उस...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

लटेरी में वनभूमि पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर-कल्टीवेटर जब्त

​लटेरी (विदिशा)। वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

Topics

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

भोपाल में नशीले सिरप की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश: 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img