Sunday, June 14, 2026
30.9 C
Bhopal

राऊ में युवक-युवती के साथ रहने पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

इंदौर। शहर के राऊ इलाके में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मकान पर पहुंचकर वहां रह रहे युवक-युवती के मामले में आपत्ति दर्ज कराई। आरोप है कि सदर बाजार निवासी सूफियान उर्फ सैफी अली एक हिंदू युवती के साथ इकबाल खान के मकान में रह रहा था।

​हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक को राऊ थाने ले जाने का दबाव बनाया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मकान मालिक इकबाल खान पर भी बिना सूचना दिए युवक-युवती को कमरा किराए पर देने का आरोप लगाया है।

​एहतियात के तौर पर पुलिस ने युवक को रात भर थाने में बैठाकर पूछताछ की। राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

लटेरी में वनभूमि पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर-कल्टीवेटर जब्त

​लटेरी (विदिशा)। वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

Topics

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला...

मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बना: डॉ. मोहन यादव

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के कुशाभाऊ...

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

​भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक...

भोपाल में नशीले सिरप की अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश: 5 इनामी आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। मध्यप्रदेश एसटीएफ को नशीले कफ सिरप के अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img