Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

लटेरी में वनभूमि पर कब्जा करने की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर-कल्टीवेटर जब्त

लटेरी (विदिशा)। वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण के प्रयास को विफल कर दिया है। बीट आडापानी के कक्ष क्रमांक पी-443 में वन विभाग की टीम ने सौरत नामक व्यक्ति को ट्रैक्टर से वनभूमि की जुताई करते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

​विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वनभूमि पर अवैध कब्जा करने के लिए जुताई की जा रही है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को देखते ही आरोपी ट्रैक्टर लेकर भागने लगा, जिसका पीछा कर टीम ने उसे दबोच लिया। वन विभाग ने मैसी एमएफ-241 डीआई ट्रैक्टर और कल्टीवेटर को जब्त कर आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कार्रवाई में परिक्षेत्र सहायक महेश विश्वकर्मा, बीटगार्ड राहुल दांगी व अन्य वनकर्मी शामिल रहे।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img