Tuesday, August 11, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल: छोटे तालाब में डूबने से मूक-बधिर किशोर की मौत

भोपाल। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर अनस कुरैशी की मौत हो गई।

क्या है मामला?

बढ़ वाली मस्जिद क्षेत्र का रहने वाला अनस मूक-बधिर था। शनिवार शाम वह अपनी मां के साथ लिली टॉकीज के पास स्थित पार्क घूमने गया था। मां पार्क में बैठी थी, जबकि अनस तालाब के किनारे नहाने उतर गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

अस्पताल में तोड़ा दम

मां की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे आनन-फानन में बाहर निकाला। उस समय अनस की सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई। जहांगीराबाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img