Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

भिंड में अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश: पिता-पुत्र गिरफ्तार, शोर छिपाने के लिए तेज आवाज में बजाते थे गाने

​

​भिंड। पुलिस ने देहात थाना क्षेत्र के दुर्गा नगर कॉलोनी में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार कट्टे, अधबने हथियार और निर्माण उपकरण बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है, जबकि दो मुख्य आरोपी फरार हैं।

​गाने बजाकर छिपाते थे फैक्ट्री का शोर

पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी पिछले 15 दिनों से एक खाली मकान में हथियार बना रहे थे। पड़ोसियों को शक न हो, इसके लिए वे हथियार बनाते समय घर में तेज आवाज में गाने बजाते थे। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक कट्टा 9 हजार रुपए में बेचते थे और अब तक करीब 20 कट्टे खपा चुके हैं।

​भारी मात्रा में जखीरा बरामद

संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 315 बोर के 6 तैयार कट्टे, 4 अधबने कट्टे और 5 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी राजू राजावत और उसके पुत्र दीपू राजावत का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उन पर पहले से ही डकैती, हत्या का प्रयास और गैंगस्टर एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

​फरार आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश निवासी राजू नट हथियार बनाने का काम करता था, जबकि जीतू नरवरिया इनकी सप्लाई संभालता था। पुलिस अब फरार आरोपियों और खरीदारों की तलाश में जुटी है। इस सफल ऑपरेशन में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत, देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप राजावत और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img