Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

सिवनी: खेत में गुल्ली बीनने गई महिला पर बाघ का हमला, दर्दनाक मौत

​बरघाट (सिवनी)। जिले के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बीजाटोला गांव में रविवार दोपहर बाघ के हमले से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

​खेत में गई थी महिला

मृतक की पहचान बीजाटोला (मऊ) निवासी सेवबती मर्सकोले (45) पत्नी शिवचरण मर्सकोले के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि सेवबती रविवार दोपहर गांव के समीप स्थित अपने खेत में गुल्ली (महुआ) बीनने गई थीं। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं, तो परिजन उनकी तलाश में जंगल की ओर गए।

​बाघ को देख भाग खड़े हुए ग्रामीण

वहां परिजनों को सेवबती का क्षत-विक्षत शव मिला। ग्रामीणों के अनुसार, बाघ महिला को घसीटकर जंगल में ले गया था और उसके शरीर का निचला हिस्सा खा लिया था। ग्रामीणों ने बाघ को महिला के शव के पास ही देखा। शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग निकला।

​प्रशासन ने दिया मुआवजे का भरोसा

सूचना मिलते ही बरघाट पुलिस और वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की हिदायत दी है। वन विभाग ने नियमानुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल वन विभाग की टीम क्षेत्र में बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img