Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

राऊ में युवक-युवती के साथ रहने पर हंगामा, पुलिस ने शुरू की जांच

​इंदौर। शहर के राऊ इलाके में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक मकान पर पहुंचकर वहां रह रहे युवक-युवती के मामले में आपत्ति दर्ज कराई। आरोप है कि सदर बाजार निवासी सूफियान उर्फ सैफी अली एक हिंदू युवती के साथ इकबाल खान के मकान में रह रहा था।

​हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवक को राऊ थाने ले जाने का दबाव बनाया और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मकान मालिक इकबाल खान पर भी बिना सूचना दिए युवक-युवती को कमरा किराए पर देने का आरोप लगाया है।

​एहतियात के तौर पर पुलिस ने युवक को रात भर थाने में बैठाकर पूछताछ की। राऊ थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img