Monday, September 28, 2026
23 C
Bhopal

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश) की एक शातिर गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर मोबाइल चोरी व लूट की कई वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से 33 महंगे मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और वारदात में इस्तेमाल कार सहित करीब 50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

​साजिश: मिर्च पाउडर डालकर लूटने की थी तैयारी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह इंदौर में एक बड़े कारोबारी को लूटने की फिराक में था। योजना के तहत, ये लोग एक्सीडेंट का बहाना बनाकर कारोबारी की गाड़ी रुकवाते और चालक की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर रुपयों से भरा बैग लूटने वाले थे।

​कई राज्यों में फैला है नेटवर्क

पकड़े गए आरोपियों में कुलदीप पाल, नाजिम कुरैशी, महफूज, शोएब कुरैशी और मोहम्मद शकील शामिल हैं। आरोपियों ने कबूल किया कि वे महाराष्ट्र, गुजरात और इंदौर के कई इलाकों में मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य राज्यों में दर्ज आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

वकील से मारपीट और थाने में हंगामे का मामला जबलपुर हाईकोर्ट पहुंचा, FIR की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

​भोपाल: ​राजधानी के जहांगीराबाद थाने में वकील राकेश रावल के...

छात्रा की मौत के बाद एक्शन, बिना अनुमति तेज डीजे बजाने वाले संचालकों पर केस दर्ज

​बैतूल: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान छात्रा की मौत के...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img