Tuesday, August 11, 2026
26.4 C
Bhopal

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (JSO) राहुल शर्मा और उनके सहयोगी रामू लोहिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारी पर गैस एजेंसी संचालक से रिश्वत मांगने का आरोप है।

क्या है पूरा मामला?

देवास जिले के घीसलाय स्थित पटेल एचपी गैस एजेंसी के संचालक प्रमोद दुबे ने लोकायुक्त इंदौर में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के अधिकारी राहुल शर्मा ने कमर्शियल गैस सिलेंडर अधिक कीमत पर बेचने का झूठा केस बनाने की धमकी दी। इसके बदले में अधिकारी ने ढाई लाख रुपए मांगे थे, जिसे बाद में डेढ़ लाख में तय किया गया। शिकायतकर्ता पहले 1 लाख रुपए दे चुका था, लेकिन अधिकारी शेष राशि के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।

चाय की गुमठी पर बिछाया जाल

सोमवार को लोकायुक्त टीम ने ट्रैप प्लान तैयार किया। कलेक्टर परिसर के पास चाय की गुमठी पर रामू लोहिया को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। इसके बाद अधिकारी राहुल शर्मा भी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोकायुक्त टीम को देखते ही उन्होंने पैसे लेने से मना कर दिया। बावजूद इसके, लोकायुक्त ने पूरे घटनाक्रम के साक्ष्य जुटा लिए हैं।

​लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की जा रही है।

आम जनता से अपील:

यदि कोई सरकारी कर्मचारी आपसे रिश्वत मांगे, तो तुरंत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर या इन नंबरों पर संपर्क करें: 0731-2533160, 0731-2430100

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img